MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 rsk.mponline.gov.in फॉर्म कैसे भरें

MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 – मध्य प्रदेश में D.El.Ed (D.Ed) के फर्स्ट राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, लेकिन कई छात्रों का नाम किसी भी कॉलेज में नहीं आया है। ऐसे में छात्रों के लिए MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 की प्रक्रिया 15 जून से आधिकारिक पोर्टल rsk.mponline.gov.in पर शुरू कर दी गई है। जिन छात्रों ने पहले से रजिस्ट्रेशन (Rs. 50 देकर) कर रखा है, उन्हें अब दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है; वे सीधे Second Round Choice Filling कर सकते हैं।

अगर आप भी mp d el ed admission 2026 के सेकंड राउंड में भाग लेना चाहते हैं और यह समझना चाहते हैं कि बिना किसी गलती के चॉइस फिलिंग कैसे की जाए, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहाँ हमने mp deled choice filling kaise kare की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप समझाई है, ताकि आपको आपका मनपसंद सरकारी या प्राइवेट कॉलेज आसानी से मिल सके।

लाइव अपडेट अलर्ट: सेकंड राउंड की मेरिट लिस्ट, कॉलेज का नया कट-ऑफ और थर्ड राउंड (CLC) की बची हुई सीटों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 (Overview)

विवरण (Description)जानकारी (Details)
काउंसलिंग का चरणSecond Round (द्वितीय चरण)
प्रक्रिया का नामChoice Filling (कॉलेज चयन)
आरंभ तिथि15 जून 2026
अंतिम तिथि21 जून 2026
चॉइस फिलिंग फीसRs. 100 /- (पोर्टल शुल्क)
ऑफिसियल वेबसाइटrsk.mponline.gov.in

Second Round Choice Filling के लिए महत्वपूर्ण नियम

चॉइस फिलिंग शुरू करने से पहले आपको राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) के कुछ बुनियादी नियमों को जान लेना चाहिए:

  • रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता: यदि आपने फर्स्ट राउंड में Rs. 50 का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कर दिया था, तो आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना है। आपको सीधे पुराने एप्लीकेशन नंबर से लॉगिन करके चॉइस फिलिंग करनी है।
  • न्यूनतम कॉलेज: चॉइस फिलिंग के दौरान आपको कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य है। आप अधिकतम कितने भी कॉलेज चुन सकते हैं।
  • कॉलेज की प्राथमिकता (Preference): जिस कॉलेज में आप सबसे ज्यादा एडमिशन लेना चाहते हैं, उसे लिस्ट में पहले (No. 1) स्थान पर रखें। उसके बाद उसी क्रम में अन्य कॉलेजों को जमाएं।
  • अन्य राज्य के छात्र: अन्य राज्य (Other State) के निवासी सेकंड राउंड की चॉइस फिलिंग में भाग नहीं ले सकते। उनके लिए सीधे CLC (थर्ड राउंड) का विकल्प खुलेगा।

MP D.El.Ed Choice Filling Kaise Kare? (Step-by-Step Process)

अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सेकंड राउंड की चॉइस फिलिंग करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को सावधानीपूर्वक फॉलो करें:

  1. सबसे पहले राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rsk.mponline.gov.in पर विजिट करें। (डायरेक्ट लिंक नीचे ‘Important Links’ सेक्शन में दिया गया है)।
  2. होमपेज पर ‘D.El.Ed Programs’ पर क्लिक करें और फिर ‘Counseling Activities’ वाले विकल्प का चयन करें।
  3. अब आपको ‘Choice Filling Second Round’ का विकल्प दिखाई देगा। उसके सामने वाले ‘क्लिक हियर’ आइकॉन पर दबाएं।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन नंबर (Application No.) और जन्मतिथि (Date of Birth) भरें। इसके बाद आपने जो पासवर्ड (Password) बनाया था, उसे दर्ज करें और कैप्चा सॉल्व करके ‘Submit’ पर क्लिक करें।
  5. लॉगिन होने के बाद आपके सामने मध्य प्रदेश के सभी सरकारी (DIET) और प्राइवेट कॉलेजों की लिस्ट आ जाएगी। अपने जिले या पसंद के अनुसार कम से कम 10 कॉलेजों को चुनें।
  6. चुने गए कॉलेजों को ऊपर-नीचे (Up/Down) करके अपनी प्राथमिकता के अनुसार सेट करें। 1 नंबर पर वह कॉलेज रखें जहाँ आप सबसे पहले एडमिशन चाहते हैं।
  7. कॉलेजों की लिस्ट को ‘Save Preferences’ करें। इसके बाद पेमेंट गेटवे पर जाकर Rs. 100/- चॉइस फिलिंग शुल्क का भुगतान (UPI, Net Banking, या Debit Card से) करें।
  8. पेमेंट सफल होने के बाद स्क्रीन पर एक रसीद जनरेट होगी। इस चॉइस फिलिंग रसीद (Choice Filling Receipt) को डाउनलोड करें या इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय इसकी आवश्यकता होगी।

यदि आप चॉइस फिलिंग करते समय अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो पोर्टल पर ‘Reset Your Password’ का विकल्प भी उपलब्ध है, जहाँ आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से नया पासवर्ड बना सकते हैं।

Important Links (डायरेक्ट लिंक्स)

कार्य का नाम (Task) डायरेक्ट लिंक वीडियो गाइड
Choice Filling Second Round (Rs. 100)
Reset Your Password (पासवर्ड भूल गए?)
Reprint Choice Filling Receipt

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 rsk.mponline.gov.in फॉर्म कैसे भरें
MP D.El.Ed Second Round Choice Filling 2026 rsk.mponline.gov.in फॉर्म कैसे भरें

Q1: सेकंड राउंड की चॉइस फिलिंग में कम से कम कितने कॉलेज चुनना अनिवार्य है?

Ans: काउंसलिंग के नियमों के अनुसार, छात्रों को अपनी चॉइस फिलिंग सूची में कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य है।

Q2: MP D.El.Ed Second Round Choice Filling की लास्ट डेट क्या है?

Ans: पोर्टल पर चॉइस फिलिंग करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

Q3: क्या फर्स्ट राउंड के रजिस्ट्रेशन वाले छात्रों को चॉइस फिलिंग के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन करना होगा?

Ans: जी नहीं, जिन छात्रों ने फर्स्ट राउंड में रजिस्ट्रेशन कर लिया था, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन शुल्क (Rs. 50) नहीं देना है। वे केवल चॉइस फिलिंग शुल्क (Rs. 100) का भुगतान करके कॉलेज चयन कर सकते हैं।

Q4: मैं पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए पासवर्ड भूल गया हूँ, क्या करूँ?

Ans: आप पोर्टल के होमपेज पर दिए गए ‘Reset Your Password’ लिंक पर जाकर अपना एप्लीकेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके नया पासवर्ड बना सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment