MP Board 10th & 12th Second Exam Form 2026: टाइम टेबल, फीस और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

MP Board 10th & 12th Second Exam Form 2026: टाइम टेबल, फीस और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद जिन छात्रों के अंक कम आए हैं या जो किसी विषय में फेल हो गए हैं, तो जान लें कि आप MP Board Second Exam 2026 का फॉर्म भरकर फिर से परीक्षा दे सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE), भोपाल द्वारा छात्रों को परीक्षा देने के लिए यह दूसरा अवसर प्रदान किया गया है।

आप चाहें तो सिर्फ एक विषय का पेपर दें या फिर जितने विषय में आपके अंक कम हैं, उतनों का। लेकिन अगर आप फेल हुए हैं, तो उन विषयों का पेपर देना अनिवार्य है। इस परीक्षा का फॉर्म कैसे भरते हैं, इसकी फीस कितनी है, टाइम टेबल क्या है और इससे जुड़े कई जरूरी प्रश्न, जो आपको जानना बहुत आवश्यक है—ये सभी जानकारी इस आर्टिकल में आपको मिलेगी। साथ ही स्टेप बाय स्टेप फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी बताई गई है, इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

MP Board Second Exam 2026: (Overview)

नीचे दी गई टेबल में परीक्षा और फॉर्म से जुड़ी मुख्य जानकारी दी गई है। सबसे तेज़ अपडेट के लिए आप हमारे सोशल मीडिया ग्रुप्स से भी जुड़ सकते हैं:

बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
परीक्षा का नाम MP Board 10th & 12th Second Exam 2026
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि रिजल्ट आने के 7 दिन के अंदर
आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in
📱 WhatsApp चैनल लिंक यहाँ क्लिक कर जुड़ें
✈️ Telegram चैनल लिंक यहाँ क्लिक कर जुड़ें

MPBSE Second Exam 2026 कौन दे सकता है?

नई द्वितीय परीक्षा प्रणाली बहुत ही फायदेमंद है। अब पुरानी सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह इस नए नियम ने ले ली है:

  • फेल हुए छात्रों के लिए: यदि आप किसी विषय में 33% से कम अंक लाए हैं, तो उस विषय की परीक्षा देकर आप अपना साल बचा सकते हैं।
  • पास हुए छात्रों के लिए (नंबर सुधार): सबसे अच्छी बात यह है कि यदि आप पास हो गए हैं लेकिन आपको लगता है कि आपके अंक कम हैं, तो आप अपना प्रतिशत सुधारने के लिए भी यह परीक्षा दे सकते हैं। मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा दोनों में से जिसमें ज़्यादा नंबर होंगे, वही आपकी फाइनल मार्कशीट में जोड़े जाएंगे।

MP Board Second Exam 2026 फीस कितनी है? (Application Fee)

फॉर्म भरते समय आपको विषय के अनुसार फीस जमा करनी होगी:

  • 1 विषय के लिए: ₹500
  • 2 विषयों के लिए: ₹1,000
  • 3 या 4 विषयों के लिए: ₹1,500
  • 4 से ज़्यादा विषयों के लिए: ₹2,000

एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (Step by Step)

यदि आप एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम का ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं, तो यह बहुत ही आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही नीचे इंपॉर्टेंट लिंक्स वाले सेक्शन में एक वीडियो भी दी गई है, जिसे देखकर आप आसानी से फॉर्म भरना सीख सकते हैं:

  • स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं या नीचे ‘Important Links’ वाले सेक्शन में दी गई डायरेक्ट फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर आपको ‘Second Exam Form 2026’ की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रोल नंबर (Roll Number) और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी है।
  • स्टेप 4: विषयों का चुनाव करें (जिनका आप पेपर देना चाहते हैं) और ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
  • स्टेप 5: फीस कटने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें या पीडीएफ सेव कर लें। (फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो नीचे देखें)।

द्वितीय परीक्षा फॉर्म कैसे भरते हैं नीचे 2025 की वीडियो इसी प्रकार 2026 में भी भरेंगे जल्द ही इसी चैनल पर नई वीडियो आने वाली है इसलिए चैनल को सब्सक्राइब कर लीजिए

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links & Time Table)

महत्वपूर्ण जानकारी (Important Links) डायरेक्ट लिंक
📝 Second Exam 2026 Form (Apply Online) Apply Here
🎥 सेकंड एग्जाम फॉर्म कैसे भरें? (Video Link) ▶ Watch Video
🗓️ 10th Second Exam Time Table 2026 PDF View PDF
🗓️ 12th Second Exam Time Table 2026 PDF View PDF
📊 MP Board % Calculator (परसेंटेज निकालें) Calculate Now

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्र. फेल हो गए हैं या कम नंबर आए हैं, तो क्या करना है? उत्तर: यदि आप एक या सभी विषयों में फेल हो गए हैं या फिर आपको लगता है कि आपके अंक कम आए हैं, तो एमपी बोर्ड द्वारा आयोजित ‘द्वितीय परीक्षा 2026’ आपके लिए ही है। आप दोबारा से परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है, जिसकी लिंक ऊपर दी गई है।

प्र. क्या द्वितीय परीक्षा की मार्कशीट अलग से आती है और क्या वह मान्य है? उत्तर: हाँ, द्वितीय परीक्षा की मार्कशीट अलग से आती है क्योंकि इसमें आपके नए और अपडेटेड अंक दर्ज होते हैं। लेकिन यह मार्कशीट उतनी ही मान्य है जितनी की मुख्य परीक्षा की मार्कशीट होती है। इससे आपको भविष्य में कॉलेज एडमिशन या नौकरी में कोई परेशानी नहीं होगी।

प्र. अगर प्रैक्टिकल में पास हैं, तो क्या दोबारा प्रैक्टिकल देना होगा? उत्तर: नहीं! अगर आप मुख्य परीक्षा के प्रैक्टिकल में पास हैं, तो आपको दोबारा प्रैक्टिकल परीक्षा नहीं देनी होगी। आपके पुराने प्रैक्टिकल नंबर ही आगे जोड़े जाएंगे।

प्र. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है? उत्तर: मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के 7 दिन के अंदर-अंदर आपको द्वितीय परीक्षा का फॉर्म भरना अनिवार्य है। देरी होने पर फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment