MP Board Retotaling & Answer Book Form kaise bhare 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी हो चुका है। यदि आपको लगता है कि आपके नंबर कम आए हैं और अपनी आंसर बुक (उत्तर पुस्तिका) को देखना चाहते हैं या Retotaling / AnswerBook Request Application फॉर्म भरना चाहते हैं, तो आप सही जगह आए हैं।
इस आर्टिकल में आपको स्टेप बाय स्टेप फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया बताई जाएगी। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया (Process) बिल्कुल समान (Same) है, इसलिए एक ही आर्टिकल में आपको सभी जानकारी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 25 अप्रैल 2026 है। चाहे Retotaling हो या Answer Book Request, दोनों की लास्ट डेट एक ही है।
MP Board Retotaling Form 2026 (Overview)
नीचे दी गई टेबल में रीटोटलिंग और आंसर बुक फॉर्म से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं:
| परीक्षा का नाम | High School (HSC) / Higher Secondary (HSSC) Exam 2026 |
|---|---|
| फॉर्म प्रारंभ तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (Last Date) | 25 अप्रैल 2026 |
| Receipt & Status Date | 05 मई 2026 (संभावित) |
| 📱 WhatsApp चैनल लिंक | यहाँ क्लिक कर जुड़ें |
| ✈️ Telegram चैनल लिंक | यहाँ क्लिक कर जुड़ें |
Retotaling और AnswerBook Request में क्या अंतर है?
फॉर्म भरने से पहले आपको इन दोनों के बीच का अंतर समझना बहुत आवश्यक है:
- Retotaling (रीटोटलिंग): इसमें आपकी कॉपी को दोबारा चेक नहीं किया जाता है, बल्कि कॉपी में दिए गए नंबरों को दोबारा जोड़ा (Totaling) जाता है। यदि जोड़ने में कोई गलती हुई होगी, तो आपके अंक बढ़ जाएंगे।
- AnswerBook Request (आंसर बुक): यदि आप यह विकल्प चुनते हैं, तो एमपी बोर्ड द्वारा आपकी चेक की गई ओरिजिनल कॉपी की एक स्कैन पीडीएफ (PDF Copy) आपकी दी गई ईमेल आईडी (Email ID) पर भेजी जाती है। इसे आप खुद देख सकते हैं कि आपको किस प्रश्न में कितने अंक मिले हैं।
MP Board Retotaling Form 2026 कैसे भरें?
यदि आप अपनी कॉपी की रीटोटलिंग कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करें (आप चाहें तो नीचे दी गई वीडियो भी देख सकते हैं):
- सबसे पहले नीचे दी गई ‘Important Links’ वाले सेक्शन में जाएँ और ‘Apply Online Form’ लिंक पर क्लिक करें।
- आप सीधे Counter Based Form वाले पेज पर पहुंच जाएंगे। वहां Retotaling / Answerbook Request Application की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
- अब Application Type में ‘Retotaling’ को सेलेक्ट करें।
- अपनी क्लास (10th या 12th) चुनें, Exam Type में ‘Main Exam’ चुनें और Passing Year ‘2026’ सेलेक्ट करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और कैप्चा कोड डालकर ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपकी डिटेल्स (नाम, पिता का नाम, रोल नंबर) और विषयों की लिस्ट खुल जाएगी। आपको जिस विषय की रीटोटलिंग करानी है, उस पर टिक (Select) करें। (ध्यान रहे, जितने विषय आप चुनेंगे, फीस उतनी ही बढ़ती जाएगी)।
- नीचे Address Detail में अपना सही पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (Email ID) बिल्कुल सही-सही भरें।
- इसके बाद ‘Save’ बटन पर क्लिक करें। सेव करते ही स्क्रीन पर एक Application Number जनरेट होगा। पेमेंट करने से पहले इसका स्क्रीनशॉट ले लें या इसे कहीं लिख लें।
- अंत में ‘Proceed to Pay’ पर क्लिक करें और Citizen या Net Banking/UPI से अपना पेमेंट कर दें।
MP Board Answer Book Request Form 2026 कैसे भरें?
आंसर बुक (उत्तर पुस्तिका) मंगाने की प्रक्रिया भी बिल्कुल Retotaling जैसी ही है (Same Process)। बस आपको फॉर्म भरते समय Application Type में ‘Answer Book’ को सेलेक्ट करना है।
महत्वपूर्ण नोट: आंसर बुक मंगाते समय अपनी ‘Gmail ID’ बिल्कुल सही भरें, क्योंकि कुछ ही दिनों में आपकी उत्तर पुस्तिका की कॉपी पीडीएफ (PDF) के रूप में आपकी उसी जीमेल आईडी पर आएगी।
Retotaling / Answerbook Receipt डाउनलोड और प्रिंट कैसे करें?
अगर फॉर्म भरते समय आपका पेमेंट फेल हो गया था या पेमेंट कटने के बाद रिसीप्ट प्रिंट (Print) नहीं हो पाई, तो घबराएं नहीं। आप उस जनरेट हुए Application Number की सहायता से अपनी रसीद दोबारा निकाल सकते हैं:
- नीचे दी गई ‘Receipt Download Link’ पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और रोल नंबर डालें।
- कैप्चा फिल करके सर्च करें और अपनी रिसीप्ट प्रिंट कर लें।
यदि फॉर्म भरने में कोई समस्या आ रही है, तो आप हमें कमेंट कर सकते हैं या नीचे दी गई वीडियो को देखकर आसानी से समझ सकते हैं।
👇 Important Links (महत्वपूर्ण लिंक्स) 👇
| महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Direct Links) | क्लिक करें (Click Here) |
|---|---|
| 📝 Retotaling / Answerbook Form 2026 | Apply Now |
| 🌐 MPBSE MPOnline Official Website | Official Site |
| 📥 Retotaling Receipt Download | Download |
| 📥 Answer Book Receipt Download | Download |
| 📊 Retotaling / Answerbook Status | Check Status |
| 🎥 फॉर्म कैसे भरें और रिसीप्ट निकालें? | ▶ Watch Video |
| 📱 सबसे पहले अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़ें | |
| 💬 Join Our WhatsApp Group | Join WhatsApp |
| ✈️ Join Our Telegram Channel | Join Telegram |